फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : सर्दी का कहर जारी, कुल्लू मनाली व शिमला से भी ठंडा रहा प्रयागराज, यूपी में दूसरे स्थान पर

Fri, 03 Jan 2025 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भीषण ठंड के प्रकोप के चलते शुक्रवार को प्रयागराज कुल्लू मनाली और शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। जहां कुल्लू मनाली में अधिकत तापमान 16 व शिमला में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
प्रयागराज में अलाव तापते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण ठंड के प्रकोप के चलते शुक्रवार को प्रयागराज कुल्लू मनाली और शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। जहां कुल्लू मनाली में अधिकत तापमान 16 व शिमला में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज दूसरा सबसे अधिक ठंडा जिला रहा। वहीं पहले नंबर पर सर्दी के मामले में बहराइज रहा, जिसका अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस प्रकार की हाड़ कंपा देने वाली ठंड अगले सात दिनों तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार का दिन इस बार की सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह से ही सर्द हवाओं और धुंध ने का कब्जा मौसम में नजर आ रहा था। जिसके चलते लोगों को घर से निकलना तक दुश्वार हो गया। वहीं दिन चढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आने लगी। जिसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों पर हावी होने लगी। ऐसे में शहर के कई स्थानों पर लोगों ने आग जलाकर इस ठंड से राहत पाने का काम किया।

प्रयागराज में ठंड से बचने के लिए कुछ इस तरह निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर दो बजे के बाद अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि बृहस्पतिवार के मुकाबले 6.8 डिग्री सेल्सियस कम था। सर्द हवाओं को ठंड की वजह से आलम यह था, कि सुबह 11 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इतना ही नहीं सर्दी के प्रकोप को देखते हुए शहर के सभी स्कूल 6 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगल सात दिनों तक इसी प्रकार की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मौसम के जानकारों का कहना है, कि सर्द हवाओं की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, इसके अलावा धुंध और कोहरे की वजह से धूप निकलने की संभावना कम है।

विज्ञापन

प्रयागराज में ठंड से बचने के लिए कुछ इस तरह निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश में सबसे सर्द पांच जिले

1-बहराइच---12.4 डिग्री सेल्सियस

2-प्रयागराज---12.6 डिग्री सेल्सियस

3-बरेली---13.2 डिग्री सेल्सियस

4-मेरठ---14 डिग्री सेल्सियस

5-लखनऊ---15.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम

अधिकतम तापमान---12.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान---7.8 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय---6.48

सूर्यास्त---5.22

शनिवार को कोहरा पड़ने के साथ सर्द हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनमत तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी है। - शैलेंद्र राय, मौसम वैज्ञानिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें