फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : प्रयागराज में नौ डिग्री लुढ़का पारा, तेज हवाओं से गिरी फसल, बदला मौसम का मिजाज

Sat, 21 Mar 2026 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज पछुआ हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान भी पहुंचाया।

विज्ञापन
प्रयागराज में जमकर हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज शुक्रवार की सुबह अचानक बदल गया। हल्की बारिश और सर्द हवाओं की वजह से तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तेज हवाओं की वजह से खेतों में गेहूं, सरसों की फसलें गिर गईं। अचानक गिरे तापमान के कारण रात में लोगों को एसी-पंखे बंद करने पड़े।

विज्ञापन


पछुआ विक्षोभ की वजह से हवाओं का जोर रहा। सुबह छह बजे के बाद लगभग हर तरफ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं ने तपिश को कुछ कम किया। अधिकतम तापमान 24 घंटे में 37.2 डिग्री से 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नमी असंतुलित होने की वजह से रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री के मुकाबले 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से विक्षोभ कमजोर होने लगेगा। रविवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक शनिवार को धूप-छांव के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें