फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत, पांच दिन झमाझम के आसार

Sat, 18 Jul 2026 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मानसून ने शुक्रवार को प्रयागराज में रफ्तार पकड़ी। शाम को हुई तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में बरसात के बाद मौसम हो गया सुहावना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून ने शुक्रवार को प्रयागराज में रफ्तार पकड़ी। शाम को हुई तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। रात साढ़े आठ बजे तक जिले में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


बीते सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात के बाद शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई। शाम करीब तीन बजे कुछ इलाकों में 40 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बादल एकजुट होकर छा गए। शाम करीब छह बजे से हुई तेज बारिश लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इससे राहत मिली। बाहर निकले लोग भीगते हुए भी अपने गंतव्य को जाते दिखे। देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक शैलेष राय के अनुसार, पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह अच्छी बारिश का कारण बनेगा। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें