बीते शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रात में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से. तक गिर गया। हालांकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि खिली धूप से अगले चार-पांच दिनों तक राहत मिलेगी, लेकिन रातें सर्द रहेंगी।
बीते शनिवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रात में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से. तक गिर गया। हालांकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि खिली धूप से अगले चार-पांच दिनों तक राहत मिलेगी, लेकिन रातें सर्द रहेंगी। पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
दो दिनों से खिली धूप ने थोड़ी थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन सर्द हवाओं का प्रकोप बरकरार है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों तक इसी प्रकार दिन में खिली धूप निकलने और न्यूनतम तापमान गिरने के आसार बने हुए हैं।
कोहरा इसी प्रकार बना रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आ रहा है, लेकिन इसका प्रभाव पांच से छह दिनों के बाद दिखेगा। दूसरी तरफ सर्द हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी रूम हीटर और ब्लोवर का सहारा लेना पड़ रहा है।