फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : हल्की बूंदा-बांदी व तेज हवाओं ने बदला मौसम का रूख, तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

Thu, 10 Apr 2025 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हल्की बूंदा-बांदी व तेज हवाओं ने एक बार फिर से मौसम का रूख बदल दिया है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा 8.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
कौड़िहार में बरसात के बाद सड़क पर भरा पानी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्की बूंदा-बांदी व तेज हवाओं ने एक बार फिर से मौसम का रूख बदल दिया है। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। इतना ही नहीं अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा 8.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते अधिकतम तापमान 40.6 की जगह 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अचानक से मौसम में आए इस बदलाव का लोगों ने जमकर आनंद लिया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत की संभावना है।

बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवाओं और हल्की धूप के साथ हुई। वहीं सुबह 9 बजे के बाद अचानक से बादलों ने आसमान में कब्जा जमा लिया। जिसके बाद हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इस बीच तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं दोपहर 12 बजे तक आसमान में बदरी छाई रही और बारिश की संभावना बनी रही। मगर 12 बजे के बाद एक बार फिर से धूप निकल आई। मगर तेज हवाओं की वजह से सूर्य की तपिश मंद पड़ गई। ऐसे में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से मौजूस काफी खुशनुमा हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने इस मौसम का जमकर लुप्त उठाया। जिसकी वजह से पार्कों व बाजारों में दिन के समय काफी रौनक देखने को मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट देखने को मिली। वहीं मौसम के जानकारों का कहना है, कि अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। जिसकी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की संभावना है।

मौसम

अधिकतम तापमान---32.4 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान---25.0 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय---05.45

सूर्यास्त---06.23

 

वर्जन

शुक्रवार को बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है। डॉ. शैलेष राय, मौसम वैज्ञानिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें