फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : गर्म हवाओं और तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 24 Apr 2025 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिन में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं, हालांकि दो दिनों में अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी लू की वजह से लोगों का गला सूखने लगा है।
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल स्कूली छात्र प्यास बुझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई हैं, हालांकि दो दिनों में अधिकतम तापमान में मंगलवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी लू की वजह से लोगों का गला सूखने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने एक इस हफ्ते हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में गर्मी से जल्द राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही गर्म हवाओं ने मौसम में कब्जा जमा लिया था। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आने बाद भी लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा था। अधिकतम साथ न्यूनतम तापमान में भी 3.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच लू चलने से डायरिया और बुखार का खतरा मंडराने लगा है। अभी अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी कम है, मगर स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ऐसे करें डायरिया से बचाव

1. हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।
2. खाने से पहले और शौचालय जाने के बाद हाथों को साबुन से धोएं।
3. खाने को ढककर रखें और बासी खाने से बचें।
4. ताजे फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं।
5. सड़क किनारे या खुले में बिकने वाले खाने से बचें।
6. भरपूर पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ जैसे नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ का सेवन करें।
7. सेब, केला, चावल, सेब की चटनी, टोस्ट डायरिया में फायदेमंद हो सकते हैं।
8. कैफीन और शराब से बचें।
9. ढीले और हल्के रंग के कपड़े पसीने को कम करने में मदद करते हैं।
10. धूप से बचें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें