फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : गर्मी ने बरपाया कहर, पारा @ 44.4, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म जिला

Thu, 23 Apr 2026 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अभी तीन दिन और रहेगा गर्मी का प्रकोपप्रयागराज। भीषण गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा है।
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से राहत के लिए दुप्पटे का सहारा लेते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तीन दिन और रहेगा गर्मी का प्रकोपप्रयागराज। भीषण गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा है। ऐसे में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा मौका है, जब प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। ऐसे में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


चढ़ते तापमान के साथ मानो गर्मी कहर बरपा रही हो। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं और भट्टी की तरह धधकती सड़क लोगों के मन में डर बैठा रही थी। सुबह सात बजे के बाद ही धूप लोगों को चुभने लगी। ऐसे में दिन चढ़ने के साथ तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसकी वजह से दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। ऐसे में कई लोगों ने घर रहना ही बेहतर समझा।

इतना ही नहीं रात के समय भी गर्म हवाएं लोगों का चैन छीन रही थीं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में 25 व 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। हालांकि 26 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोम की वजह से बूंदा-बांदी की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन में दूसरी बार नंबर वन

प्रयागराज छह दिन के भीतर दूसरी बार प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। इससे पहले 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ 19 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इतना ही नहीं 18 अप्रैल को 44, 20 अप्रैल को 44.6 और 22 अप्रैल को 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 21 अप्रैल को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम

अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय 6.29
सूर्यास्त 5.34

शुक्रवार को तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी, तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। - डॉ. शैलेश राय, मौसम विशेषज्ञ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें