फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : तापमान पर धुंध भारी, 50 मीटर पर सिमटी दृश्यता

Wed, 11 Mar 2026 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम का मिजाज में एक बार फिर बदलाव दिख रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से मार्च में ही तपिश परेशानी का कारण बनी है। मंगलवार को तापमान पर धुंध भारी पड़ी।
विज्ञापन
प्रयागराज में वायु प्रदूषण। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज में एक बार फिर बदलाव दिख रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से मार्च में ही तपिश परेशानी का कारण बनी है। मंगलवार को तापमान पर धुंध भारी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक धुंध की वजह से दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन


तापमान में वृद्धि के साथ पुरवा हवाओं में नमी और बढ़े हुए तापमान की वजह से मंगलवार को धुंध और कोहरे जैसे हालात बने रहे। धूप पर धुंध भारी पड़ी और नमी का स्तर अधिकतम रहा। इससे बढ़ी उमस और अचानक बढ़े तापमान से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान धुंध के बाद भी मामूली कमी के साथ अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हर दिन बढ़ते क्रम में रात का तापमान हल्की बढ़त के साथ 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय के मुताबिक जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो सकती है। स्थानीय स्तर पर चक्रवाती हवाएं धुंध को प्रभावी बना सकती हैं। एक से दो दिन तापमान मेंं उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें