फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, दिन चढ़ने के साथ माैसम हुआ साफ

Mon, 30 Dec 2024 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
दिन में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही माैसम साफ होने पर शहरवासियों ने राहत की सांस ली। मौसम के जानकारों ने अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


रात की हल्की धुंध के बाद सोमवार की सुबह करीब चार बजे से कोहरे की चादर छा गई। नौ बजे तक कोहरे का प्रभाव देखने को मिला। इस दौरान धुंध के साथ आसमान में काले घने बादलों का कब्जा रहा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। धुंध के बावजूद अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 5.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि पछुआ हवाओं की वजह से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके चलते बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें