फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः हम हैं मतदाता, देश के हैं भाग्यविधाता 

Sat, 13 Apr 2019 02:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
aprajita - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
अमर उजाला और स्वीप की ओर से शुक्रवार को हनुमानगंज बाजार में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से 12 मई को आम चुनाव के लिए होने वाले मतदान में हर हाल में अपने बूथ पहुंचकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरक नारे लगाकर ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की। बहादुरपुर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा कर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। 
विज्ञापन


रैली में शामिल छात्र-छात्राएं देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब  वोट करेगा, आपके वोट से आएगा बदलाव समाज सुधरेगा कम होगा तनाव, जन जन की पुकार है वोट देना अधिकार है, वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं वोटर कार्ड सभी बनवाएं, लोकतंत्र को सशक्त बनाए, हर मतदाता को बूथ तक पहुंचाएं। आपकी समझदारी रंग लाएगी देश को खुशहाल बनाएगी, मानव शक्ति के तीन है काम शिक्षा सेवा और मतदान, सही उम्मीदवार का करो चुनाव बेइमानों को मत दो भाव, अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालोगे कसम खाओ आदि के नारे लगाकर ग्रामीणों से मतदान की अपील की।

मतदाता जागरूकता रैली बीआरसी बहादुरपुर परिसर से शुरू हुई। यहां से मतदाता जागरूकता रैली हनुमानगंज बाजार, सरायलाहुरपुर, बीकापुर गांव होते हुए बीआरसी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर विनोद पांडेय, दिनेश मिश्र, उपासना, अजय सिंह, रेखा अग्निहोत्री, कन्हैया लाल, शिव कुमार शर्मा, अरुण सिंह, रूपेश, पूनम शर्मा, विन्देश्वरी, अमिताभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नारी सम्मान व मतदान के लिए कम से कम पांच लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली गई। शिक्षकों ने भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्य को पूरा करने, बिना किसी लालच भय पक्षपात के मतदान करने और देश के विकास में भागीदार बनने, न्यूनतम पांच लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने साथ ही साथ नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली।


अमर उजाला और स्वीप कार्यक्रम के संयुक्त रूप से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में शुक्रवार सुबह सोरांव कस्बा के मेवालाल अयोध्या प्रसाद गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य व एबीएसए ने निष्पक्ष व निर्भय रूप से मतदान करने के लिए बच्चों व अन्य उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। जिसके बाद मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली में कई विद्यालयों के बच्चें व शिक्षक शामिल रहे। 

सोरांव के मेवालाल अयोध्या प्रसाद गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज में र्निभय व निष्पक्ष मतदान करने के लिए उपस्थित बच्चों व शिक्षक-शिक्षकाएं समेत कई लोगों ने सोरंाव उपजिलाधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य ने शपथ दिलाई। जिसके पश्चात एसडीएम प्रेमचंद्र मौर्य, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया। रैली सोरंाव चौराहे से होते हुए वापस कॉलेज पर ही पहुंचकर समाप्त हुई। मतदाता जागरूकता रैली में सोरंाव के आसपास के कई स्कूलों के बच्चे शामिल रहे।

रैली के दौरान बच्चों ने मतदान से संबंधित विभिन्न स्लोगन हाथों लेकर ढोल, नागड़े के साथ रैली निकाल का लोगों को निर्भय होकर, बिना किसी जाति-धर्म देख लोगों को वोट देने का संदेश दिया। इस दौरान राजकुमार, डॉ. अमर सिंह, शैलेश कुमार, अजय सिंह पटेल, शिशिर, रामबहादुर, विजय पटेल, राजकुमार द्विवेदी, अनिल पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, उमाशंकर, सत्येंद्र, देवेंद्र मौर्य, उ.प्र. प्राथामिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र नारायण त्रिपाठी, संतोष यादव, शिक्षक व शिक्षकाएं, स्वास्थ्य विभाग से डॉ.ओम सिंह व परामर्शदाता, डॉ. सबिहा खान, सिद्दीकी, डॉ.अशुतोष मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें