prayagraj news : तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर।
- फोटो : prayagraj
चंबल नदी के धवलपुर बैराज से करीब 18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जल स्तर में अभी दो दिनों तक और बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। इससे सदर, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, बारा, करछना एवं मेजा के कई गांव प्रभावित होगें। सदर के बघाड़ा, राजापुर, ऊंचवागढ़ी, अशोकनगर, कछार करैली, सदियापुर, करैलाबाग, मीरापुर आदि मोहल्लों के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। बदरा सोनौटी, बेली कछार, ऊंचवागढ़ी, छोटा बघाड़ा आदि मोहल्ले के निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है।