फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च : उड़ान भरेगा और लौटकर खुद उतरेगा रॉकेट, प्रयागराज के विवेक का अनूठा नवाचार

Mon, 16 Nov 2026 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अब रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने के बाद उसे दोबारा इस्तेमाल करने का सपना भी साकार हो सकता है। प्रयागराज के युवा इंजीनियर विवेक यादव इसी दिशा में काम कर रहे हैं। उनका स्टार्टअप ऐसा रॉकेट विकसित करने में जुटा है, जो उड़ान के बाद वापस जमीन पर उतर सकेगा।

विज्ञापन
लिक्विड इंजन रॉकेट के साथ डॉ. विष्णु, विवेक यादव, तथागत सारंगी और जी. साई हर्ष। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज का एक युवा इंजीनियर ऐसा रॉकेट बनाने की तैयारी में है जो उड़ान भरने के बाद खुद जमीन पर वापस उतरेगा और दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के आईआईएचएमएफ और आईआईटी हैदराबाद में इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप एपेरो एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 न्यूटन क्षमता का लिक्विड रॉकेट इंजन तैयार कर कई बार सफल परीक्षण किया है। अब लक्ष्य 100 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने और खुद लैंडिंग करने वाले रॉकेट का प्रदर्शन करना है। संवाद

विज्ञापन


25 किलो वजन उठाने जितना है इंजन का थ्रस्ट

नैनी निवासी स्टार्टअप के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विवेक यादव के नेतृत्व में टीम ने इंजन को खुद डिजाइन और तैयार किया है। एसएस316 स्टेनलेस स्टील से बने इस इंजन में केरोसिन और गैसीय ऑक्सीजन का इस्तेमाल होता है। 250 न्यूटन का इसका थ्रस्ट लगभग 25 किलो वजन को संभालने जितना है। इंजन के परीक्षण के लिए कंपनी ने अपना फायरिंग बे और अलग कंट्रोल रूम भी बनाया है। यहां रिमोट सिस्टम से परीक्षण किया जाता है और हर परीक्षण का डेटा रिकॉर्ड किया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से होगा 100 मीटर की उड़ान का प्रदर्शन

अगले छह महीने में टीम इंजन को हल्का और थ्रॉटल-कंट्रोल्ड बनाएगी, ताकि उड़ान के दौरान उसकी ताकत घटाई-बढ़ाई जा सके। इस चरण पर 10 से 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद करीब एक करोड़ रुपये की लागत से छोटा रॉकेट तैयार कर 100 मीटर की उड़ान और ऑटोनॉमस लैंडिंग का प्रदर्शन करने की योजना है। इसके लिए कंपनी निवेश जुटा रही है।

30 टन क्षमता का रॉकेट बनाने का सपना

कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य 30 टन श्रेणी का पूरी तरह रीयूजेबल हेवी लिफ्ट ऑर्बिटल रॉकेट बनाना है। स्टार्टअप को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निधि-प्रयास कार्यक्रम के तहत 10 लाख रुपये का सहयोग मिला है। यह डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त है और स्टार्ट इन यूपी से भी जुड़ा है। आईआईएचएमएफ के सीईओ डॉ. राम कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं के नवाचार और तकनीकी विचारों को मंच देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें