कई गांवों में छाया है सन्नाटा
भड़ेवरा बाजार में हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के कई गांव की अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में सन्नाटा छाया है। घटना के बाद ही पुरुष बस्ती छोड़कर चले गए है। कई घरों में केवल महिलाएं ही बची हैं। जिन गांवों से पुलिस ने गिरफ्तारी की है, वहां दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है पुलिस रात भर में गिरफ्तारी को लेकर कई बार दबिश दे रही है। संवाद
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न- रिहाई मंच
उधर रिहाई मंच और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेताओं ने करछना में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अध्यक्ष मो. शोएब ने कहा कि पिछड़े समाज की आठ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म और दलित युवक को जिंदा जला देने की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोककर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से मामले को भड़काया। पुलिस ने करछना थाने में आरोपियों से कान तक पकड़वाए। सरकार बताए कि यह किस कानून के तहत व किसके आदेश पर कराया गया।