यह रहा मामला
उप निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जून 2022 को हजारों की भीड़ करीब दो बजे अटाला मोहल्ले की तरफ से आई और पथराव करने लगी। पथराव छत से भी होने लगा। उपद्रवी गोली और बम चलाने लगे। इससे राहगीरों एवं पुलिस बल में लगे तमाम लोगों को चोटे आईं। मोबाइल छीनने लगे, शस्त्र लूटने का प्रयास करने लगे, गाड़ियों में आग लगा दिए। अतिरिक्त बल का प्रयोग कर उन्हें नियंत्रित किया गया। इस घटना में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इनकी हुई जमानत अर्जी खारिज
मोहम्मद रिजवान सईद, जुबेर अली ,फजल अली, तौफीक और मोहम्मद कादिर।