फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: आजाद पार्क में जॉगिंग ट्रैक की होगी वीडियो रिकार्डिंग, लापरवाही पड़ेगी भारी

Sun, 03 Mar 2019 02:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

 चंद्रशेखर आजाद पार्क के जॉगिंग ट्रैक के सौंदर्यीकरण में लापरवाही भारी पड़ेगी। ट्रैक तथा इसके दोनों तरफ की वीडियो रिकार्डिंग कराने का निर्णय लिया गया है। पौधों के सूखने की शिकायत भी मिली थी। इस बाबत डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में ट्रैक की वीडियो रिकार्डिंग का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


डीएम ने इसके लिए एडीएम सिटी अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की। हिंदुस्तानी एकेडमी में निर्माण कार्य होना था, लेकिन बैठक में इसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। उद्यानअधीक्षक डॉ.सीमा राणा ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश है कि पार्क में नया निर्माण नहीं हो सकता। बैठक में पार्क और पौधों के रखरखाव, रेलिंग बनवाने आदि बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई और डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह, पार्क की अधीक्षक सीमा राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें