कालिंदीपुरम की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। कुछ दिन पहले उसने फिनायल पी लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कालिंदीपुरम इलाके में फिनायल पीने वाली युवती ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म करने वालों ने वीडियो भी बना लिया था। उन लोगों ने दुष्कर्म का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कालिंदीपुरम की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। कुछ दिन पहले उसने फिनायल पी लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से घर जाने के बाद उसने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। व्हाट्सएप पर भी वायरल कर दिया गया है। मैसेज भेजकर धमकी दी है कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे।
पत्नी ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, गिरफ्तार
पूरामुफ्ती के हटवा के रहने वाले अरशद की पत्नी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि अरशद की पत्नी ने आठ महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में उसने कोर्ट में भी यही बयान दिया। दोनों काफी समय से अलग रहते थे।