सप्ताह में छह दिन चलने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, यह ट्रेन शुक्रवार को नई दिल्ली से और शनिवार को वाराणसी से नहीं चलेगी। हालांकि, यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक समय सारिणी और परिचालन संबंधी अंतिम घोषणा की पुष्टि करनी चाहिए।
16 वातानुकूलित कोच, 823 यात्रियों की क्षमता
इस आधुनिक ट्रेन में कुल 16 एलएचबी वातानुकूलित कोच होने की जानकारी दी गई है। इनमें एक प्रथम वातानुकूलित, चार द्वितीय वातानुकूलित और 11 तृतीय वातानुकूलित कोच शामिल होंगे। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता करीब 823 बताई जा रही है। इसका प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में होगा, जबकि प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में पानी भरने की व्यवस्था प्रस्तावित है।
प्रयागराज के यात्रियों को क्या होगा फायदा?
वंदे भारत स्लीपर के संचालन से प्रयागराज और दिल्ली के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकता है। नौकरी, कारोबार, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्री रात में सफर करके सुबह राजधानी पहुंच सकेंगे। इससे दिन के समय का उपयोग करना भी आसान होगा। जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर के अलावा बनारस सिटी-प्रयागराज रामबाग मेमू, बनारस सिटी-राजा तालाब मेमू और वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।