फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उत्तर प्रदेश टीईटी परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में, 17 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल

Mon, 13 Jul 2026 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है। उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग इस परीक्षा का आयोजन करता है। आयोग 20 जुलाई तक कॉपियों की स्कैनिंग का कार्य पूरी कर लेगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है। उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग इस परीक्षा का आयोजन करता है। आयोग 20 जुलाई तक कॉपियों की स्कैनिंग का कार्य पूरी कर लेगा। इसके बाद परिणाम जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


टीईटी की परीक्षा में कुल 17,70,714 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। टीईटी की परीक्षाएं दो, तीन और चार जुलाई को संपन्न हुई थीं। दो जुलाई को 6,84,617 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। तीन जुलाई को 7,51,321 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। वहीं, चार जुलाई को 3,34,775 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पांच जुलाई तक सभी ओएमआर शीट आयोग तक पहुंच गई थीं।

ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य 20 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद

ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य 20 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। स्कैनिंग के बाद परिणाम तैयार किया जाएगा। इसके बाद परिणाम का सत्यापन होगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें