फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बाइस सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुसा बेकाबू टेंपो, एक की मौत, सात घायल

Sun, 07 Nov 2021 08:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : इरादतगंज में ट्रक की टक्कर से टेंपो के परखचे उड़ गए। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार के पास रविवार शाम को गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी टेंपो सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो में बैठी सवारियां यम द्वितीया का मेला देखकर लौट रही थीं। 
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे यम द्वितीया मेले से सवारी भरी एक टेंपो शहर की ओर आ रही था। जैसे ही वह इरादतगंज बाजार के पास पहुंचा था कि सामने से गलत दिशा से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में टेंपो चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। रफ्तार तेज होने के कारण टेंपो का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग फंस गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।

घायलों में शौर्य त्रिपाठी, दिव्यांशु त्रिपाठी, निवासी इछौटा लालापुर, राजू निवासी शक्ति चौरा, शकुंतला देवी, अंशु पांडे, अंशिका पांडे, निवासी बसहारा थाना लालापुर, अनीता पत्नी सूरज निवासी बांकीपुर, रौनक पुत्र सूरज आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक रवि पुत्र रामकरण निवासी चितौरी थाना लालापुर भी गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें