फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने के लिए उतरे दो मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से मौत से मचा हड़कंप

Fri, 07 Aug 2026 01:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों मजदूर धर्मेंद्र केसरवानी के मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे।
विज्ञापन
समोगर में दो मजदूरों की मौत के बाद पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक थाना क्षेत्र के गणेशगंज डेरी नेवादा समोगर के पास जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों मजदूर धर्मेंद्र केसरवानी के मकान के अंदर बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। टैंक में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। एसीपी सुनाल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे शटरिंग खोलने के लिए दोनों मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे थे। टैंक में गैस होने के कारण दोनों अचेत हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। मजदूरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें