फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए आज से सुबह उपलब्ध होगी फ्लाइट

विज्ञापन
prayagraj to delhi flight opening air india - फोटो : Photograph: Kickers/Getty Images
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की एलाइंस एयर की फ्लाइट अब सोमवार से शाम की बजाय सुबह रवाना होगी। सोमवार 7 सितंबर को यह फ्लाइट सुबह 9:00 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से रवाना होगी जो 10:45 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से उसकी रवानगी का समय सुबह 6:45 बजे रहेगा जो सुबह 8:30 बजे प्रयागराज आएगी। प्रयागराज से दिल्ली के लिए सुबह के समय फ्लाइट संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय सांसद केसरी देवी ने भी इसके लिए उड्डयन मंत्रालय से पत्राचार किया।
विज्ञापन

फिलहाल लोगों की मांग पर यह फ्लाइट सुबह चलाने का निर्णय पिछले माह ही लिया गया। इसका संचालन 7 सितंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को होगा। एलाइंस एयर की ओर से कहा गया है कि प्रयागराज से अगर अच्छा रिस्पांस मिला तो यह फ्लाइट आने वाले दिनों में प्रतिदिन चलाई जाएगी। इसके अलावा एलाइंस एयर ने प्रयागराज दिल्ली फ्लाइट की चेन्नई, कोचीन, हैदराबाद ,चंडीगढ़, बीकानेर समेत 19 शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी दिल्ली से उपलब्ध कराई है। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों ने भी सुबह के समय इस फ्लाइट को चलाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

दिल्ली - प्रयागराज 6:45-8.30 प्रयागराज- दिल्ली 9.00-10.45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें