फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः तीन वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवकुटी स्थित मोतीलालनेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी(एमएनएनआईटी) में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल में तीन साल की मासूम संग अश्लील हरकत की गई। शोरगुल पर जुटे लोगों ने आरोपी को दबोचकर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एमएनएनआईटी परिसर में इन दिनों गर्ल्स हॉस्टल बन रहा है। इसमें काम करने के लिए बिहार से एक दंपति भी आए हैं जिनकी तीन साल की मासूम बेटी है। यहीं पर बांदा निवासी इरशाद भी वेल्डिंग आदि का काम करता है। बच्ची की मां का आरोप है कि शुक्रवार शाम चार बजे के करीब वह बच्ची को छोड़कर काम कर रही थी। आरोप है कि मौका पाकर इरशाद ने बच्ची से अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसी दौरान बेटी की चीख सुनकर महिला पहुंच गई तो आरोपी भागने लगा।

लांकि महिला के शोर मचाने पर जुटे मजदूरों ने उसे दबोच लिया और फिर जमकर पीटा। सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें