फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: आज से रामबाग होकर चलेंगी शिवगंगा समेत तीन ट्रेनें

Sun, 14 Jun 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेलवे द्वारा किए जा रहे हैं। अनुरक्षण कार्य के पूर्ण होने के बाद शिवगंगा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें रविवार से अपने पुराने मार्ग से चलने लगेंगी। इनका संचालन प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज रामबाग के रास्ते वाराणसी के लिए होगा।
विज्ञापन


दरअसल, 9 जून से ही शिव गंगा, दरभंगा एक्सप्रेस और सिकंदराबाद एक्सप्रेस का संचालन रामबाग की जगह जंघई, प्रयाग जंक्शन के रास्ते हो रहा था। अब इस रूट पर दोहरीकरण एवं अनुरक्षण का काम रेलवे द्वारा करने के बाद रविवार से यह तीनों ही ट्रेनें अपने पुराने रूट पर चलने लगेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल सुरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने कछवां रोड-माधोसिंह सेक्शन में रेलवे लाइन के दोहरीकरण के काम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें