फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बाइक की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल, आक्रोशित साथियों ने जमकर किया हंगामा, चक्काजाम

Tue, 19 Jul 2022 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हादसे से नाराज अन्य कांवड़ियों ने हनुमानगंज बाजार में जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई थी। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन
कांवड़िया। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के पास सोमवार की रात उत्तरांव थाना क्षेत्र के सौरा जलालपुर से जल लेकर वाराणसी जा रहे कांवड़ियों को बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िए जख्मी हो गए। इनमें से एक का पैर टूटा गया जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई थी। जख्मी तीनों कांवड़ियों को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से बनी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन



हादसे से नाराज अन्य कांवड़ियों ने हनुमानगंज बाजार में जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई थी। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 

विज्ञापन

उत्तरांव थाना क्षेत्र के सौरा जलालापुर से कांवड़ियों की एक टुकड़ी वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए सोमवार की शाम को निकली थी। सभी कांवड़िए रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे हनुमानगंज बाजार के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय कांवड़िया अच्छे कुमार, 24 वर्षीय रंजीत कुमार दोनों निवासी सौरा जलालपुर थाना उत्तरांव समेत तीन जख्मी हो गए। हादसे में अच्छे का पैर टूट गया जबकि रंजीत के सिर में गंभीर चोट आई थी।


हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के साथ-साथ इलाकाई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जख्मी कांवड़ियों को बनी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी बीच हादसे से आक्रोशित साथी कांवड़ियों ने हनुमानगंज बाजार में चक्काजाम का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वहां के ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें समझाया तो मामला शांत हुआ। हादसे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। बवाल की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें