Prayagraj: The wall of Mughal Khasarobagh wall collapsed
प्रयागराज। बुधवार रात हुई तेज बारिश भोर में खुसरोबाग की जलकल मुख्यालय की तरफ वाली दीवार पर भारी पड़ी। भोर में बाग की मुगलकालीन दीवार का एक हिस्सा धराशाई हो गया। पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान इसी स्थान के बगल दीवार का एक हिस्सा गिरा था। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने दीवार का मलबा सील कर मुख्यालय को भेजा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार कमजोर होकर लटकी थी। पिछली बार दीवार के उसी हिस्से की मरम्मत की गई, जो गिरा था, कमजोर लटकी दीवार भी बना देते तो यह नौबत न आती।