पुलिस ने मौके से शाबिर अंसारी निवासी तूरपट्टी कुशीनगर, अजीत मौर्या निवासी मलाक हरहर सोरांव, बृजेशनाथ निवासी शंकरगढ़, नन्हीनाथ निवासी शंकरगढ़, संजय सिंह निवासी सुलेमसराय, आशुतोष कुशवाहा निवासी उमरपुर नीवां और राजेश कुमार निवासी करीमुद्दीनपुर गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक प्रतिबंधित दोमुंहा सांप, वजन करने की छोटी मशीन और टवेरा गाड़ी बरामद हुई। एसओ भुवनेश चौबे ने बताया कि दोमुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ कीमत है। भारतीय बाजारों में इसे 50 लाख में बेचा और खरीदा जाता है। चीन में स्थानीय पद्धति से इस सांप से कैंसररोधी दवा और शक्तिवर्धक दवाएं बनाई जाती हैं, इसी कारण यह इतना कीमती है। तस्करों के गिरोह में कई और लोगों के नाम पता चले हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।