फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः अफसरों ने गाजे-बाजे के साथ किया ‘शाही स्नान’

Wed, 06 Mar 2019 10:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kumbh - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
कुंभ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद बुधवार को पुलिस अफसरों ने संतों महंतों की तरह शोभा यात्रा निकाली और संगम स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बैंड की धुन पर पुलिसकर्मियों का नाचना गाना श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का केंद्र बना रहा। पुलिस वालों ने एक दूसरे से अबीर गुलाल की होली भी खेली। 

विज्ञापन

पुलिस की यह शोभा यात्रा मेला पुलिस आफिस से शुरू हुई तो वहीं पर होली शुरू हो गई। एडीजी एसएन साबत, कमिश्नर आशीष गोयल, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी कुंभ केपी सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह और एसपी मीडिया राहुल श्रीवास्तव आदि अधिकारी महामंडलेश्वरों की तरह माथे पर चंदन लगाए और माला पहनकर संगम की ओर बढ़े तो मेला ड्यूटी में आए पुलिस वाले बैंड की धुन पर नाचने लगे।

एसपी संगम पूर्णेंदु सिंह तो पूरे भगवा रंग में थे। उन्होंने फूलों की माला के साथ रुद्राक्ष की कई मालाएं पहन रखी थीं। पुलिस कर्मियों ने अफसरों को अबीर गुलाल भी लगाया। संगम पहुंचकर अधिकारियों ने स्नान किया। एसपी मीडिया राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा मेला संपन्न कराने के बाद अफसरों ने मां गंगा का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें