फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: शादी में आया हाथी भड़का, दूल्हा भी बग्घी छोड़कर भागा

Sat, 12 Jun 2021 01:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाथी के अचानक से गुस्सा होने के पीछे क्या कारण था, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही उसके द्वारा किए गए नुकसान का अनुमान भी अभी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
elephant chaos in wedding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई के नारायणपुर गांव के राजेश के घर से सरायनायत के अलमापुर गांव में साधु दुबे के घर बरात आई थी। बारात में हाथी और घोड़े भी थे। शुक्रवार की रात तकरीबन 9 बजे द्वारचार हो रहा था। इसी दौरान हाथी के कान में महावत ने कुछ कहा। तभी वह भड़क गया। 

विज्ञापन


इसके बाद भड़के हाथी ने विवाह स्थल पर जमकर उत्पात मचाया। हाथी के भड़कने पर विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई। दूल्हा भी बग्घी छोड़कर भागा। शादी में मौजूद लोगों ने भी घर के भीतर घुसकर अपनी जान बचाई। भड़के हाथी ने पंडाल भी गिरा दिया था। 



किसी तरह तकरीबन एक घंटे बाद महावत भड़के हाथी को लेकर वहां से गया। महावत ने भी किसी तरह हाथी को काबू किया। इस दौरान हाथी ने एक सफारी वाहन को पलट दिया था। सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। तब जाकर हाथी को काबू में किया जा सका। 
विज्ञापन


भगदड़ में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की मदद से हाथी को विवाह स्थल से हटाया गया। रात ग्यारह बजे के बाद विवाह का कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें