फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः सूबेदारगंज स्टेशन का यह नाम रखने की उठी मांग

Thu, 07 Mar 2019 09:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक में मंबई दुरंतो को नियमित किए जाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। कहा गया कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन ही होता है, इसे अब नियमित किया जाए। इस दौरान सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का  नाम प्रयागराज कैंट करने का भी सुझाव सदस्यों  ने दिया। तमाम सदस्यों के सुझाव  को  नोट करने के बाद रेलवे अफसरों ने उन्हें आश्वस्त किया कि रेलवे बोर्ड  तक उनकी  मांगें पहुंचाई जाएगी। साथ ही जो सुझाव  जोनल स्तर के हैं उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में एनसीआर के अपर महाप्रबंधक अरुण मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा, झांसी, इलाहाबाद मंडल केे कुल 48 सदस्यों में मौजूद 38 सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े सुझाव दिए। इस दौरान देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के समय में बदलाव की मांग उठाई गई। कहा गया कि शाम की बजाय इस ट्रेन का संचालन सुबह के समय वाराणसी से हो ताकि प्रयागराज के लोग दिन में ही दो बजे दिल्ली पहुंच कर अपने  जरूरी काम  उसी  दिन निपटा ले। एक सदस्य ने इसका  ठहराव टूंडला किए जाने की भी बात कही। प्रयागराज के सदस्यों ने जंक्शन पर भुवनेश्वर  और सियालदाह राजधानी के साथ सभी थ्रू पास ट्रेनों का ठहराव किए जाने की बात कही। प्रयागराज से लखनऊ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन की भी मांग दोहराई गई।

इसके अलावा नौचंदी और हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से ही किए जाने का आग्रह रेलवे अफसरों से किया गया। बैठक में कहा गया कि सभी सदस्यों को उनके  कार्यकाल के दौरान दस हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाए। इस दौरान अपर  महाप्रबंधक अरुण मलिक  ने आश्वस्त किया सदस्यों के  सुझाव पर गौर किया जाएगा।  इसके पूर्व कुंभ मेले के दौरान रेलवे द्वारा किए गए इंतजाम के बारे में अफसरों  ने सदस्यों को बताया। बैठक में सदस्य आनंद शुक्ला, प्रभात श्रीवास्तव, इफ्तेखार खान, कृष्ण गौतम, राम  नरेश तिवारी पिंडीवासा, राधेश्याम पांडेय, शिवदत्त शर्मा, सुशील गुप्ता आदि ने सुझाव दिए। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक अंशू  पांडेय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन पीसीसीएम एमएन ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें