फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने दी निदेशालय का घेराव करने दी चेतावनी, पुरानी नियावली से भर्ती की मांग

Sat, 24 Oct 2026 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट, प्रयागराज से मुलाकात करने पहुंचा।
विज्ञापन
पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी कराने की मांग को लेकर बैठक करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर आज अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट, प्रयागराज से मुलाकात करने पहुंचा। अभ्यर्थियों का कहना है कि टीजीटी भर्ती के लिए भी नई नियमावली के अनुसार नोटिस जारी हो गया है, जिससे पुरानी नियमावली के तहत एक अवसर मिलने की उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि उन्हें पुरानी नियमावली के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का एक अवसर दिया जाना चाहिए। हालांकि, अभ्यर्थियों के मुताबिक, अधिकारियों की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। साथ ही, उनकी जिलाधिकारी (डीएम), प्रयागराज से मुलाकात भी नहीं कराई गई।

अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। यदि प्रशासन अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेता और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो छात्र आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


आशुतोष पांडेय ने घोषणा की कि सोमवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अभ्यर्थियों की मांगों पर सुनवाई नहीं होती और उन्हें पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर देने के संबंध में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द वार्ता कराई जाए और टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें