फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः टीजीटी परीक्षा आज से, 7950 पदों के लिए 5.91 लाख दावेदार

Thu, 07 Mar 2019 08:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) के 7950 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आठ एवं नौ मार्च को होगी। 2016 में घोषित टीजीटी की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन तीन वर्ष बाद हो रहा है। चयन बोर्ड की ओर से दो दिन दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए कुल 307 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


आठ मार्च को पहली पाली (9.30 से 11.30 बजे) में 307 केंद्रों पर कुल 154553 परीक्षार्थी, दूसरी पाली (2.30 से 4.30 बजे) में 304 केंद्रों पर कुल 152904 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नौ मार्च को पहली पाली में 300 केंद्रों पर 150801 परीक्षार्थी एवं दूसरी पाली में 267 केंद्रों पर 133456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुल 5.91 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उप सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।

चयन बोर्ड की ओर से आठ एवं नौ मार्च को होने वाली प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) के जिले में 65 केंद्र बनाए गए हैं। टीजीटी परीक्षा में कुल 108846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 65 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 65 पर्यवेक्षक प्रशासन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें