फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सलोरी-हेतापट्टी पुल के निर्माण को लेकर मार्च में खुलेगा टेंडर

Fri, 13 Feb 2026 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम की तरफ से मार्च में टेंडर को खोलने की संभावना है। उम्मीद है कि मई से पुल का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सलोरी फ्लाई ओवर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम की तरफ से मार्च में टेंडर को खोलने की संभावना है। उम्मीद है कि मई से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को सलोरी-हेतापट्टी की पहली किस्त 300 करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दी है।

विज्ञापन


3.6 किमी लंबे चार लेन पुल का निर्माण सेगमेंटल बाॅक्स गार्डर के आधार पर होगा। पुल बनने से झूंसी, जौनपुर, मछलीशहर और गोरखपुर सहित पूर्वांचल से आने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, थरवई, बहरिया, सिकंदरा, फैजुल्लापुर, सहसों, रामनगर, गारापुर, सराय चंडी सहित जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शास्त्री पुल आने की जरूरत नहीं होगी। हेतापट्टी को लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें