चौधरी नौनिहाल क्लब सात विकेट से जीता
प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक एसीए सीनियर डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में जय सेल्स वॉरियर को सात विकेट से हराया। शुक्रवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय सेल्स वॉरियर ने 30 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन (राहुल 63, दानिश अली 34 नाबाद, स्वस्तिक सिंह 28, शाश्वत मिश्रा 2/13, शुभ शर्मा 2/57) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 22.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 173 रन (बृजेंद्र त्रिपाठी 54, अंशुमान पांडेय 41, मनु राजा 27 नाबाद, स्वस्तिक सिंह 1/23) बना लिए। संवाद