अजान और तंजील ने दौलत हुसैन को दिलाई जीत
प्रयागराज। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही प्राइड कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को मजीदिया इस्लामिया और दौलत हुसैन के बीच मैच खेला गया, जिसमें दौलत हुसैन ने 87 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दौलत हुसैन क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन (मो. तंजील 71, अमीन 46, अहमर 38, यूसुफ 31, सैय्यद हसन तीन व शिवांश एक विकेट) बनाए। जवाब में मजीदिया क्लब 22.2 ओवर में 165 रन (हसन 33, सार्थक 27, अजान 4/24) पर ही सिमट गई। संवाद