लो स्कोर मैच में भानु प्रताप जीता
प्रयागराज। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 34 रन से हराया। विजेता टीम के दिव्यांश यादव ने पांच विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शुक्रवार को भानु प्रताप मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 98 रन (रुद्रवंश त्रिपाठी 23, तन्मय केशरवानी 3/22) ही बना सकी। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 22.2 ओवर में 64 रन (तन्मय केशरवानी 15, दिव्यांश यादव 5/14, आदर्श पांडेय 2/16) पर ही ढेर हो गई। संवाद