फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खिलाड़ियों की उम्र पर पार्थ क्लब ने जताई आपत्ति, छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के अधिक उम्र पर पर पार्थ
विज्ञापन

क्लब ने जताई आपत्ति, छोड़ा मैदान
एसीए की अंडर-16 लीग में हुआ हंगामा, नहीं हो सका मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पार्थ क्लब और आशीष नेहरा क्लब के बीच होने वाले मैच के पहले जमकर हंगामा हुआ। पार्थ क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने आशीष नेहरा क्लब के कई खिलाड़ियों पर 16 वर्ष से अधिक आयु होने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को साढ़े नौ बजे से होने वाला मैच 11 बजे तक शुरू नहीं हो सका। अंपायर सुधीर सोनकर व अजय कुमार ने टीम के कप्तान से कई बार अपील की और नियमानुसार जिन खिलाड़ियों पर आपत्ति थी उन पर प्रोटेस्ट करके मैच शुरू करने की अपील की, लेकिन पार्थ क्लब के खिलाड़ी नहीं माने और मैदान से चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद आशीष नेहरा क्लब को मैच के पूरे अंक दे दिए गए। पार्थ क्रिकेट क्लब के कोच शिवम ने बताया कि विपक्षी टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी 16 वर्ष से अधिक की उम्र के थे। एसीए की इस प्रतिष्ठित लीग का इस तरीके से मजाक नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

उनकी टीम एसीए के डायरेक्टर आरपी भटनागर से मिलकर इसका विरोध दर्ज कराएगी। पार्थ क्लब के जूनियर कोच मुकेश ने भी कहा हमारी टीम के साथ अन्याय हुआ है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों को न्याय करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें