केवी ओल्ड कैंट ने फोर्ड स्कूल को हराया
प्रयागराज। केवी ओल्ड कैंट ने फोर्ड स्कूल क्रिकेट क्लब को 54 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। फोर्ड स्कूल मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केवी ओल्ड कैंट ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 240 रन (शिवांश 58, ईशान सिंह 47, अनुज यादव 34, आर्यन मिश्र 3/29, सौरभ तिवारी 3/33) बनाए। जवाब में फोर्ड स्कूल क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में 186 रन (सौम्य पाठक 63, प्रियांशु सिंह 3/23, ईशान सिंह 2/31) पर सिमट गई। ईशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद