फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चौधरी नौनिहाल क्लब 43 रन से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी नौनिहाल क्लब 43 रन से जीता
विज्ञापन

प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने डॉ. रवि वर्मा स्मारक एसीए अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएवी क्रिकेट क्लब को 43 रन से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए हैं।
चौधरी ए क्लब के मनु राजा (73 गेंद पर 85 रन व 32 रन देकर दो विकेट) और मो. फैजान (46 गेंद पर 76 रन व तीन रन देकर एक विकेट) ने अपनी-अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सीएवी क्रिकेट क्लब के सत्यम सिंह (42 रन नाबाद एवं 49 रन देकर चार विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को केपी कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने 35.1 ओवर में 272 रन (मनु राजा 85, मो. फैजान 76, विराट जायसवाल 36 रन, सत्यम सिंह 4/49, रुदर्श्वर नारायण पाल 2/37) बनाए। जवाब में सीएवी क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 229 रन (अनुराग यादव 51, सत्यम सिंह 42 नाबाद, अभ्युदय प्रताप सिंह 35, सुमित गुप्ता 4/44, मनु राजा 2/32) ही बना सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें