फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पवन शर्मा अहमदाबाद में नेशनल रैंकिंग पैरा टेबल टेनिस में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। आठ बार के राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियन शहर के पवन कुमार शर्मा अहमदाबाद में 30 जून से तीन जुलाई तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय रैंकिंग पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पवन कुमार शर्मा ने सात साल बाद वापसी करते हुए इसी वर्ष मार्च के महीने में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता है। मार्च में ही उन्होंने भारत की ओर से मिस्र में आयोजित हुई ओपन पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन

पवन शर्मा वर्तमान में विश्व की 55वीं रैंक और भारत की तीसरी रैंक पर काबिज हैं। गोविंदपुर के रहने वाले पवन शर्मा ने वर्ष 2005 की एशियन चैंपियनशिप में विश्व के नंबर तीन रैंक के खिलाड़ी मालिंग को हराया था। पवन शर्मा तीन बार एशियाई खेल और तीन बार एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
बाएं हाथ के अटैकिंग खिलाड़ी पवन उत्तर प्रदेश की ओर से 1996 से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह कोच एबादुर रहमान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अपने शानदार खेल के दौरान ही एक हादसे में पवन का पैर टूट गया, जिसके बाद वह सात वर्ष तक बिस्तर पर रहे और अब पैरा टेबल टेनिस में नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। पवन के 14 वर्षीय बेटे ओम शर्मा भी टेबल टेनिस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पवन को सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करने वाली उनकी पत्नी उर्वी शर्मा शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें