फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेलगांव में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Sun, 02 Jul 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सूबेदारगंज स्थित रेलगांव के बैडमिंटन हॉल में शनिवार को तीन दिवसीय अंतर मंडलीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार और उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष रूबी रानी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जोन के मुख्यालय, तीनों मंडलों और कारखानों के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और तैराकी की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। महाप्रबंधक ने कहा कि खेलकूद से आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष एके अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में चार किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन होगा। इसी प्रतियोगिता के आधार पर जोन की टीम का गठन होगा।
अतिथियों का स्वागत प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर एवं खेल संघ के अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं खेल संघ के महासचिव हिमांशु शेखर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक सीपी गुप्ता सहित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें