प्रयागराज। मथुरा में आयोजित हो रही एक्सट्रीम किक्केर्स अंडर-15 फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें नॉर्दन अकादमी ने मेजबान एक्सट्रीम किक्केर्स अकादमी को 1-0 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम की ओर से मैच का एकमात्र गोल अंश तिवारी ने आदित्य उपाध्याय के पास पर किया। अंश तिवारी को प्लेयर ऑफ द फाइनल और वेदांत त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर की।