फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईगल आई शूटिंग के निशानेबाजों ने जीते 13 पदक

Sun, 02 Jul 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। ईगल आई शूटिंग अकादमी के निशानेबाजों ने 21वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 13 पदक जीते हैं। अकादमी के पिस्टल कोच विजय चंदेल व राइफल कोच फरीद सिद्दीकी ने बताया कि नोएडा में 23 से 26 जून तक चली प्रतियोगिता में दिव्यांशी सिंह और शैलजा यादव ने दो-दो स्वर्ण एवं मंजू सिंह, महिमा तोमर व प्रशांत कुमार ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। अक्षिता और सार्थक सोमवंशी ने दो-दो रजत एवं विष्णु प्रिया ने एक रजत पदक जीता। विष्णु प्रिया ने कांस्य पदक पर भी अपना कब्जा जमाया। एयर पिस्टल एवं एयर राइफल स्पर्धा में अकादमी के 38 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। इसके साथ ही पदक विजेताओं ने आठ से 26 जुलाई तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाली 46वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें