प्रयागराज। सद्भावना क्रिकेट सीरीज में एमआईसी और डीएसए टीम का मुकाबला ड्रा पर छूटा। डीएसए मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में एमआईसी की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन (सार्थक चित्रवंशी 44, सुधांशु सिंह 4/36) बनाए। जवाब में डीएसए की टीम भी 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन (तरेश कुमार 45, मो. मुस्तफा 3/30) ही बना सकी।