प्रयागराज। वर्मा स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी ने देव स्पोर्ट्स क्लब को पांच विकेट से हराकर सूबेदार भारतीय पार्षद कप अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। देव स्पोर्ट्स अकादमी फाफामऊ मैदान पर बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में देव स्पोर्ट्स क्लब ने 166 रन बनाए। जवाब में वर्मा स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी ने 28.1 ओवर में 168 रन (योगेश पटेल 48, बादल कुमार 2/29, अभिषेक यादव 2/36) बना कर मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि पार्षद सूबेदार भारतीय ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। योगेश पटेल को मैन ऑफ द मैच और बादल कुमार को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस मौके पर रमाकांत मिश्र, गद्दोपुर ग्राम प्रधान राममूर्ति प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, रामदेव, लाल मणि यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।