प्रयागराज। पार्थ क्रिकेट क्लब ने हनुमान प्रसाद स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी नौनिहाल क्रिकेट क्लब ए को 44 रन से हराकर प्रतियोगिता में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। शुक्रवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्थ क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 181 रन (रोहित राज पाल 50, पुनीत गुप्ता 18 नाबाद, शाश्वत मिश्रा 2/29, अभिषेक यादव 2/39, आनंद सागर 2/41) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए की पूरी टीम 28.2 ओवर में 137 रन पर ही ढेर हो गई।