प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के टूंडला स्थित एनसीआर इंटर कालेज में शिक्षकों की नियुक्ति होगी। यहां अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान आदि विषयों के 29 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। हालांकि यहां शिक्षकों के सभी पद संविदा के हैं। आठ जुलाई तक इसके लिए आवेदन होगा। 17 जुलाई को साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। 19 जुलाई को पीजीटी, 20 को टीजीटी एवं 21 और 22 जुलाई को प्राइमरी शिक्षक के लिए इंटरव्यू होगा। प्रवक्ता के दस पदों में चयनित अभ्यर्थियों को 27500 रुपये मिलेगी। इसके अलावा सहायक अध्यापक के नौ पदों में चयनित अभ्यर्थियों 26250 एवं प्राइमरी टीचर के दस पदों के लिए चयनित को 21250 रुपये का मानदेय मिलेगा। ब्यूरो