प्रयागराज। आरिफ इलेवन वारी प्रतापपुर और डब्ल्यूसीसी शहाबपुर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर श्रद्धांजलि कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। सैदाबाद के महुआडीह स्थित बरियापुर क्रीड़ास्थल पर शनिवार को खेले गए मैच में आरिफ इलेवन ने 16 ओवर में 120 रन (वरुण 22, अभिनंदन व आरिफ तीन-तीन विकेट) बनाकर डुबरीकलां क्लब हंडिया को 14 ओवर में 79 रन (सत्यम 20, आतिफ व जीतू दो-दो विकेट) पर समेट दिया।
दूसरे मैच में डब्ल्यूसीसी शहाबपुर ने 16 ओवर में 141 रन (साहिल 31, आमिर 29, अमरेंद्र 3/14, शिवम 3/29) बनाकर विजय स्पोर्टिंग सैदाबाद को 13 ओवर में 115 रन (सौरभ 44, चंचल 25, नजमान, असलान व साहिल दो-दो विकेट) पर समेट दिया। संवाद