प्रयागराज। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से संयुक्त रूप से मऊ में खेली जा रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल की टीम ने शुक्रवार को विंध्याचल मंडल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। खेल के पहले हाफ मे प्रयागराज मंडल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3-0 की बढ़त बना ली।
टीम की ओर से अब्दुल्लाह खान, मो. कैफ और कामरान ने गोल किया। दूसरे हाफ में टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और मो. कैफ एवं अब्दुल्लाह खान ने अपने दूसरे गोल दागकर टीम को 5-0 से बढ़त दिलाई। यही स्कोर परिणाम में तब्दील हुआ। टीम कोच एबी खान के अनुसार टीम की जीत मे मिडफिल्डर सुजल कुमार और डिफेंडर मो. अजीज का खेल भी सराहनीय रहा। फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार शनिवार को प्रयागराज मंडल की टीम का सामना बरेली मंडल की टीम से होगा। संवाद