फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मियां का पूरा और डीघ ब्लाक ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सैदाबाद के महुवाडीह में स्थित बरियापुर क्रीड़ा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कप कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज के मियां का पुरा और भदोही के सीतामढ़ी एकादश डीघ ब्लॉक ने मैच जीते। शुक्रवार को खेले गए मैच में मियां का पूरा क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 140 रन (शेखर 23, आदित्य 22, अनुपम 4/12, विशाल 4/24) बनाए। जवाब में त्रिवेणीपुरम क्लब की टीम 18.3 ओवर में 103 रन (नंदन सिंह 22, अथर्व मिश्रा 19 रन, अब्दुल जलाल 3/15, अनस 2/06) ही बना सकी। अब्दुल जलाल को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में सीतामढ़ी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 115 रन बनाए और रामबाबू क्रिकेट क्लब को 20 ओवर में 87 रन पर ढेर कर दिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन फिल्म अभिनेता रोहित मिश्र ने किया। मानवाधिकार प्रकोष्ठ (यदुकुल पुनर्जागरण मिशन उप्र एवं वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश रमेश कुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर सुरेश भगत, जेबी सिंह, राकेश यादव और पवन वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें