फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज ने अयोध्या मंडल को 3-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मऊ में खेल निदेशालय व यूपी फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सब-जूनियर (बालक) राज्यस्तरीय फुटबाॅल चैंपियनशिप में प्रयागराज मंडल ने अयोध्या मंडल को 3-2 गोल से पराजित किया। पहले हाफ में प्रयागराज ने 2-0 गोल की बढ़त बना ली। प्रयागराज के कैफ ने पहला व शिवांग ने दूसरा गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। खेल के दूसरे हाफ में अयोध्या ने 2 गोल मारकर अंतर 2-2 कर दिया। वहीं खेल समाप्त होने के कुछ मिनट पहले कैफ ने एक और गोल मारकर प्रयागराज मंडल को 3-2 से जीत दिला दी। मकबूल अहमद ने बताया कि शुक्रवार को प्रयागराज मंडल का मुकाबला विंध्याचल मंडल से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें